अनोखा #विरोध प्रदर्शन: #अतिक्रमण से परेशान #व्यापारी ने बंद की दुकान, टेंट लगाकर धरने पर बैठा

 अनोखा #विरोध प्रदर्शन: #अतिक्रमण से परेशान #व्यापारी ने बंद की दुकान, टेंट लगाकर धरने पर बैठा


होर्डिंग पर लिखा—“#पड़ोसी के अतिक्रमण से #परेशान होकर आज #दुकान_बंद कर बाहर बैठना पड़ा”

#पलिया_कलां। #Hind_News नगर में अतिक्रमण की समस्या को लेकर एक व्यापारी का #अनोखा #विरोध_प्रदर्शन सामने आया है। पड़ोसी दुकान के कथित अतिक्रमण से परेशान होकर व्यापारी ने अपनी दुकान बंद कर दी और दुकान के बाहर #टेंट लगाकर #धरना शुरू कर दिया। व्यापारी के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन की क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

दुकान के बाहर लगाए गए टेंट के साथ एक बड़ा होर्डिंग लगाया गया है, जिस पर लिखा है— “#पड़ोसी के #अतिक्रमण से #परेशान होकर आज #दुकान_बंद कर बाहर बैठना पड़ा।” इस होर्डिंग के जरिए #व्यापारी ने अपनी समस्या को आम लोगों और जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

धरने पर बैठे व्यापारी आलोक गुप्ता ने बताया कि पड़ोसी दुकान की ओर से रखे गए लोहे के सामान के कारण उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का उचित समाधान नहीं हो सका।

आलोक गुप्ता के अनुसार, उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारी का कहना है कि जब तक संबंधित स्थान से लोहे का सामान हटाकर समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

दुकान बंद कर धरने पर बैठने से बढ़ी चर्चा

व्यापारी द्वारा अपनी दुकान बंद कर बाहर टेंट लगाकर धरना देने से मामला चर्चा में आ गया है। आसपास के लोगों का भी इस ओर ध्यान आकर्षित हुआ है। व्यापारी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अतिक्रमण की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

अब देखना यह है कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और व्यापारी की शिकायत का समाधान कब तक हो पाता है।

रिपोर्ट: अमन गुप्ता पलिया कला

Post a Comment

और नया पुराने