बस्ती से बड़ी खबर जिले के सभी थानों में शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

 


बस्ती से बड़ी खबर

जिले के सभी थानों में शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।


बस्ती। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बस्ती जनपद के सभी थानों और पुलिस चौकियों में राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।


समस्त थाना प्रभारियों और प्रभारी निरीक्षकों ने थाना परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम प्रहरी मौजूद रहे। 


ध्वजारोहण के बाद सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के साथ पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली।


स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में स्थानीय पत्रकारों, प्रबुद्ध नागरिकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे जिले में देशभक्ति का माहौल नजर आया और पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रसेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।


बस्ती पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था, जनसेवा और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ सदैव तत्पर रहेगी।


बस्ती पुलिस की ओर से जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।


रिपोर्ट रियाज अहमद 

8318358558

Post a Comment

और नया पुराने