जिला अस्पताल ओयल में महिला मरीज से छेड़छाड़ का आरोप, रात 3:30 बजे की घटना से मचा हड़कंप

 


जिला अस्पताल ओयल में महिला मरीज से छेड़छाड़ का आरोप, रात 3:30 बजे की घटना से मचा हड़कंप


लखीमपुर खीरी के ओयल स्थित जिला अस्पताल में 15 अगस्त की रात करीब 3:30 बजे महिला मरीज से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेडशीट बदलने के बहाने अस्पताल में मौजूद पेशेंट हेल्पर ने महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की।


महिला के विरोध और शोर मचाने पर अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आरोपी पेशेंट हेल्पर वहां से भागने लगा। स्टाफ ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।


महिला की शिकायत पर एचओडी उज्ज्वल कुमार मौके पर पहुंचे और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


घटना ने जिला अस्पताल में महिला मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


#LakhimpurKheri #Oyal #DistrictHospital #OyalHospital #BreakingNews #LakhimpurNews #UPNews #CrimeNews #WomenSafety #HospitalNews #ViralNews #LatestNews #NewsUpdate #BehjamLive

Post a Comment

और नया पुराने