राणा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज उत्सव**

 


**राणा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज उत्सव**


शाहजहांपुर। राणा पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने हरे रंग के आकर्षक परिधानों में हिस्सा लेकर वातावरण को हरियाली और उल्लास से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर नवनीत कौर ने प्रतियोगिता का निरीक्षण करते हुए बच्चों की कलात्मक प्रतिभा का मूल्यांकन किया। विद्यार्थियों ने मेहंदी के विभिन्न आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां भी दीं। गीत, नृत्य, मेहंदी और पारंपरिक परिधानों ने तीज उत्सव को यादगार बना दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और समृद्ध परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यालय परिवार की ओर से सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी गईं।

Rana Public School

Avtar Singh

Post a Comment

और नया पुराने