दिन में पति, रात में प्रेमी के साथ रहने की शर्त, थाने पहुंचा अनोखा मामला #सीतापुर
महमूदाबाद कोतवाली में शनिवार को एक ऐसा मामला पहुंचा, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। एक महिला अपने पति और प्रेमी के साथ थाने पहुंची और दोनों के साथ रहने की इच्छा जताई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति और प्रेमी, दोनों के साथ रहना चाहती है, लेकिन उसकी दो ननद और ससुर इसके लिए तैयार नहीं हैं।
महिला ने पुलिस के सामने अपने साथ रहने का बाकायदा ‘ड्यूटी शेड्यूल’ भी बताया। उसका कहना था कि पति दिन में ड्यूटी पर जाएगा तो प्रेमी उसके साथ रहेगा। वहीं, प्रेमी जब रात में ड्यूटी पर जाएगा तो पति उसके साथ रहेगा। महिला की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गए।
बताया गया कि मामले को लेकर तीनों पक्ष कोतवाली पहुंचे थे। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह के अनुसार, पुलिस ने सभी पक्षों को समझाया। इसके बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया। महिला अब अपने दोनों पतियों और बच्चों के साथ परिवार से अलग रहने पर सहमत हुई है।
‘10 साल की नौकरी में ऐसा मामला पहली बार’
पुलिस के अनुसार, मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि करीब 10 साल की पुलिस सेवा में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है।
◾कानूनी पहलू भी समझिए
जिला शासकीय अधिवक्ता प्रशांत शुक्ल के अनुसार, यदि सभी संबंधित पक्ष वयस्क हैं और अपनी इच्छा से साथ रहने को तैयार हैं तथा पति की ओर से कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है, तो केवल इस आधार पर पुलिस सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकती। हालांकि, विवाह संबंधी अधिकार और वैवाहिक स्थिति अलग कानूनी प्रश्न हैं, जिनका निर्धारण संबंधित कानूनों के तहत ही होता है।
#नोट : यह पेज इसप्रकार की समाज में नकारात्मकता को प्रेरित करती हुई तमाम खबरों को अमूमन प्रसारित नहीं करता है लेकिन यह मामला बेहद ही अलग था।
#SitapurWale #sitapur #UPPolice #allahganjshahjahanpurkhabar #NukkadNama #viralpost #viralreelsシ

एक टिप्पणी भेजें