सड़क हादसे में बुझ गया अकेला चिराग, छावनी बना जिला अस्पताल; डॉक्टरों का पैनल गठित

 सड़क हादसे में बुझ गया अकेला चिराग, छावनी बना जिला अस्पताल; डॉक्टरों का पैनल गठित



ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो कांवड़ियों की मौत


शाहजहांपुर। जमौर के पास बुधवार को कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान कटरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी प्रदीप और 13 वर्षीय नीतीश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कांवड़ियों को लेकर जा रही थीं। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार प्रदीप और नीतीश उतरकर पीछे चल रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी थी और बाईं ओर मुड़ने के बजाय अचानक दाईं ओर मुड़ गई। पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली उससे जा टकराई। टक्कर में तीन कांवड़िए दोनों ट्रैक्टरों के बीच फंस गए। हादसे में प्रदीप और नीतीश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घायल कांवड़िए को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद जिला अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई और अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सीएमओ के निर्देश पर डॉक्टरों का पैनल गठित कर घायल के उपचार की निगरानी की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने