अल्हागंज मुख्य बाजार में भिड़े सांड, कई व्यापारियों का नुकसान
#अल्हागंज #शाहजहाँपुर
अल्हागंज मुख्य बाजार में सांडों की लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई। एक जगह से लोगों ने सांडों को भगाया तो दूसरी तरफ जाकर फिर भिड़ गए।
सांडों की चपेट में आने से घड़े बेच रहे बालक नितिन के घड़े टूट गए। किराना व्यापारी हिमांशू गुप्ता का बाहर रखा स्टैंड और व्यापारी सनी वर्मा की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सोलर विक्रेता रिंकू कुशवाहा को चोट लगी और उनका सोलर पैनल टूट गया। एक दिव्यांग की साइकिल भी सांडों की चपेट में आकर टूट गई।
आवारा सांडों के आतंक से व्यापारियों में नाराजगी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग।
वहीं,अधिशासी अधिकारी एच एन उपाध्याय का कहना है कि नंदीशाला में पहले से ही 200 के करीब नंदियों को आश्रय दिया गया है,बाकियों के लिए वहां भी जगह नहीं है,जोकि सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है जल्दी ही इसका समाधान निकाला जाएगा।
लेकिन सवाल उठता है कि,
-क्या यहीं जिम्मेदारी समाप्त हो जाती है जिन व्यापारियों या राहगीर का नुकसान हुआ उसका क्या....???
-अगर नंदीशाला में जगह नहीं है तो इसका समाधान निकालने के लिए किसका इंतजार किया जा रहा है ..??
-इस समय कांवर मार्ग बना हुआ बरेली-फर्रुखाबाद हाइवे समेत मुख्य बाजार में दर्जनों की संख्या में ऐसे घूमते हुए छुट्टा जानवर देखने को मिल जायेंगे यह किसी जिम्मेदार को क्यों नहीं दिखते...??
DM Shahjahanpur Nukkad Nama Shahjahanpur Page

एक टिप्पणी भेजें