#श्रावस्ती*थाना को0 भिनगा पुलिस की बड़ी सफलता- दुकान में घुसकर रंगदारी मांगने एवं धमकी देने वाले 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, अवैध पिस्टल, कारतूस, चाकू ,01 स्कार्पियो गाड़ी व अन्य सामान बरामद*
पुलिस अधीक्षक * राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर/भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.08.2026 को मु0अ0सं0 410/2026 धारा 191(2), 193(3), 308(5), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस एवं बढ़ोत्तरी धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित 03 अभियुक्तों को बैरागी जोत और बस कुड़ी गांव के बीच में पुल के पास से मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त एक नाजायज पिस्टल देशी 32 बोर व तीन अदद जिंदा कारतूस 32 बोर व एक अदद लोहे का पाइप व एक अदद लोहे की सरिया व एक अदद काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी ,एक नाजायज चाकू व जामा तलाशी से तीन मोबाइल फोन सहित कुल 11087 रुपये नगद बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
*घटना एवं गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 22.08.2026 को वादी श्री दानबीर कर्ण सिंह निवासी केवलपुर दा0 नौबस्ता थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती द्वारा थाना को0 भिनगा पर उपस्थित होकर एक लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि अभियुक्तगण 1. शिवाकान्त उर्फ शिवा पुत्र लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी 2. मोनू सोनी उर्फ मनीष सोनी पुत्र भरतलाल सोनी 3. रविन्द्र कुमार सिंह पुत्र नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं 02 व्यक्ति नाम-पता अज्ञात द्वारा एकराय होकर *घातक हथियारों से लैस होकर वादी की दुकान में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल दिखाकर धमकाया गया और ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की मांग करते हुए जबरन वसूली करने का प्रयास किया गया।* वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली भिनगा पर मु0अ0सं0 410/2026, धारा 191(2), 193(3), 308(5), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त अवैध हथियारों की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 23.08.2026 को समय 00:35 बजे थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा *बैरागी जोत एवं बसकुड़ी गांव के मध्य पुल* के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं उपलब्ध आपराधिक अभिलेखों से प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, गाली-गलौज, धमकी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तगण द्वारा लोगों को भयभीत कर अवैध रूप से धन की मांग/वसूली किए जाने की जानकारी भी प्रकाश में आई है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता-*
1. शिवाकांत मिश्रा उर्फ शिवा पुत्र लक्ष्मीकांत त्रिपाठी उर्फ कृपाराम मिश्रा, निवासी ग्राम उदईपुर, दा0 चितईपुर, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती
2. मोनू सोनी उर्फ मनीष कुमार सोनी पुत्र भरत लाल सोनी, निवासी ग्राम नौबस्ता, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती, हाल पता सीएचसी भिनगा के सामने, कस्बा भिनगा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती
3. रविंद्र कुमार सिंह पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह, निवासी ग्राम भैयापुरवा, दा0 किशनपुर चोरवा भारी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी का स्थान*
बैरागी जोत एवं बसकुड़ी गांव के बीच पुल के पास, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी का दिनांक एवं समय*
दिनांक 23.08.2026, समय 00:35 बजे।
*बरामदगी का विवरण*
01 अदद अवैध देशी पिस्टल .32 बोर
03 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर
01 अदद अवैध चाकू
01 अदद लोहे का पाइप
01 अदद लोहे की सरिया
01 अदद काले रंग की स्कार्पियो वाहन
03 अदद मोबाइल फोन
₹11,087/- नकद
*अभियुक्त शिवाकांत उर्फ शिवा का आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 260/26, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना कोतवाली बहराइच, जनपद बहराइच।
मु0अ0सं0 38/26, धारा 125, 189(2), 281 बीएनएस, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
मु0अ0सं0 729/23, धारा 323, 504, 506 भादवि, थाना कोतवाली बहराइच, जनपद बहराइच।
मु0अ0सं0 357/25, धारा 115(2), 352, 351(3), 191(2) बीएनएस, थाना कोतवाली बहराइच, जनपद बहराइच।
मु0अ0सं0 122/26, धारा 115(2), 352, 351(3), 191(2) बीएनएस, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
*अभियुक्त मोनू सोनी उर्फ मनीष सोनी का आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 427/21, धारा 354, 504, 506 भादवि, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
मु0अ0सं0 45/24, धारा 323, 504, 506 भादवि, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
मु0अ0सं0 074/26, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं धारा 3(1)द, 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
#shravasti #crimepetrol #bhinga #ikauna #sirsiya #allup #allindia

एक टिप्पणी भेजें