एक्स-रे टेक्नीशियन पर मरीजों से अभद्रता का आरोपः हरदोई के हरपालपुर प्रभारी अधीक्षक ने सीएमओ को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

0 India100news

 


एक्स-रे टेक्नीशियन पर मरीजों से अभद्रता का आरोपः हरदोई के हरपालपुर प्रभारी अधीक्षक ने सीएमओ को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र


हरदोई हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात एक्स-रे टेक्नीशियन अनूप कुमार पर मरीजों से अभद्रता करने का आरोप लगा है। इस मामले में प्रभारी अधीक्षक डॉ. आशीष तिवारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे टेक्नीशियन के खिलाफ मरीजों से अभद्रता की लगातार गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। गुरुवार को जब सीएचसी अधीक्षक छुट्टी पर थे, तब भी कई मरीजों ने अभद्रता की शिकायतें दर्ज कराईं।प्रभारी अधीक्षक डॉ. आशीष तिवारी ने सीएमओ भवनाथ पांडेय को पत्र लिखकर अनूप कुमार की कार्यप्रणाली को ठीक न बताते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले एसडीएम अंकित तिवारी के निरीक्षण के दौरान भी कई मरीजों ने टेक्नीशियन के खिलाफ शिकायत की थी, जिस पर उन्हें मौखिक चेतावनी दी गई थी।बृहस्पतिवार को मरीजों से अभद्रता की शिकायत मिलने के बाद टेक्नीशियन ने एक्स-रे कक्ष में ताला लगा दिया, जिससे सरकारी कार्य बाधित हुआ।एक्स-रे टेक्नीशियन के कुछ पुराने वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में वह डॉक्टर के कमरे में कुर्सी पर सोता हुआ दिख रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में वह अधीक्षक के सामने आराम से कुर्सी पर बैठा है और अधीक्षक उससे कह रहे हैं कि 'तुम्हारी हालत ठीक नहीं लग रही है'। इन घटनाओं से एक्स-रे टेक्नीशियन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में किस तरह की कार्रवाई करता है, या यह कार्रवाई केवल पत्र तक ही सीमित रहती है।हरपालपुर सामुदायिक के स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आशीष तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि एक्सरे टेक्नीशियन के खिलाफ सीएमओ को पत्र लिखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.