कृण्ण कुमार शर्मा का हुआ तबादला
श्रीकांत आजाद बने मुख्य वफ्फ निरीक्षक
शाहजहाँपुर जिले में बाराबंकी से स्थानांतरित होकर आए मुख्य वक्फ निरीक्षक श्रीकांत आजाद ने कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जनपद में स्थित वक्फ संपत्तियों एवं उनके प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारियां हासिल कीं है। इस अवसर पर श्रीकांत आजाद ने कहा कि वक्फ संपत्तियों के संरक्षण विकास एवं पारदर्शी प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वक्फ संपत्तियों से जुड़े अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए तथा शासन एवं वक्फ बोर्ड के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों पर किसी प्रकार के अतिक्रमण अथवा अनियमितता की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनपद के मुतवल्लियों एवं संबंधित लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताई ताकि वक्फ संपत्तियों का बेहतर रख रखाव एवं उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इससे पूर्व कृण्ण कुमार शर्मा कार्यभार देख रहे थे। श्री शर्मा को स्थानातरण इसी पद पर जनपद लखीमपुर खीरी कके लिए कर दिया गया है।

