फफक फफक कर रोई वृद्धा कार्यवाही की आस पीड़िता दिया शिकायती पत्र पुलिस ने कार्यवाही दिया भरोसा
हरदोई-जनपद के कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के प्रताप नगर पुलिस चौकी के बरगदिया गांव मजरा झरोइया में शनिवार की शाम बुजुर्ग महिला के साथ जमीनी रंजिश के चलते मार पिटाई की गई जिससे आहत पीड़िता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है वृद्ध पीड़िता शांती पत्नी स्व. शंकर ने कहा मेरे गांव तथा परिवार के ही विनीश पुत्र बाबू राम व उनकी बहनें कल्पना व किरण पुत्रगण बाबूराम रैदास तथा उनकी मां व पत्नी जो जबरदस्ती मेरे पैत्रक चक् के बीच से रास्ता निकालना चाहते हैं जबकि राजस्व अभिलेखों में मेरे चक में कोई रास्ता नहीं है इसके बावजूद उपरोक्त लोग अपनी जबरदस्ती दिखाते हुए मनमानी कर रहे है मना करने पर उपरोक्त लोगों ने मुझे बुरी तरह मारा पीटा जिससे मेरे सीने व पीठ में गंभीर चोटें आई हैं पीड़िता के अनुसार उपरोक्त लोगों द्वारा मुझे अकेला जानकर मेरी जमीन को विपक्षियों द्वारा कब्जा किया जा चुका है जिससे विपक्षियों के हौसले बुलंद है वह आए दिन बगैर किसी बात के वाद विवाद कर फौजदारी करने पर उतारू हो जाते हैं उपरोक्त मामले को लेकर नवागत प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज सतीश चंद्र ने पीड़ित को भरोसा दिलाते हुए कार्यवाही करने की बात कही है

