आजकल बेरोजगार छात्रों को चारों तरफ से लूटा जा रहा है।
युवा सैकड़ों किलोमीटर सफर करके परीक्षा देने जाते हैं, लेकिन सेंटर पर पहुंचते ही बैग रखने के नाम पर 10-20 रुपए वसूले जाते हैं।
मोबाइल रखने के लिए अलग से पैसे, और ऊपर से साफ बोल दिया जाता है कि “मोबाइल की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी।”
एक बार मेरा एग्जाम गुवाहाटी में था।
TCS iON सेंटर पर सिर्फ बैग रखने के लिए 50 रुपए लिए गए थे।
स्टेशन से सेंटर की दूरी लगभग 12-13 किलोमीटर थी, लेकिन ऑटो वालों ने आपस में सेटिंग करके 50 रुपए किराया तय कर रखा था।
जबकि एक लोकल व्यक्ति ने बताया कि सामान्य दिनों में वही किराया सिर्फ 20 रुपए होता है।
सोचिए…
जिस छात्र के पास पहले से नौकरी नहीं है, जो फॉर्म फीस, ट्रेन टिकट, होटल और खाने का खर्च उठाकर परीक्षा देने पहुंचता है, उससे हर कदम पर पैसे निचोड़े जाते हैं।
सरकार एग्जाम फीस तो लेती है, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर बैग रखने जैसी बेसिक सुविधा तक नहीं दे पाती।
बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के साथ ये सिस्टम नहीं, सीधा शोषण है।
Akhilesh Yadav Narendra Modi Rahul Gandhi Suresh Kumar Khanna Jitin Prasada Dharmendra Pratap Singh Admfr Shahjahanpur धीरेंद्र सिंह YOUTH INDIA Riya Srivastava Deepak Mishra Khabr Shahjahanpur Abhishek Nagar Palika Parishad Jalalabad Shahjahanpur Cdo ADG Zone Lucknow DM Shahjahanpur UP Police Yogi Adityanath शाहजहाँपुर पुलिस Poornima Singh Shivangi Ashu Bhardwaj #berojgari #students #studentlife

