***** सख्त तेवर, डीएम ने लापरवाह #अधिकारियों को लगाई फटकार, #तीन दिन में समस्या समाधान के दिए सख्त निर्देश, कार्रवाई की चेतावनी *****
#शाहजहांपुर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में #जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने लापरवाह अधिकारियों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई।डीएम ने एक प्रार्थना पत्र से संबंधित अधिकारी को तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया और चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो कार्रवाई तय है।
उन्होंने फोन पर एक अन्य अधिकारी से बात कर पीड़ित की शिकायत पर अवैध कब्जा हटवाने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि #फरियादी बहुत उम्मीदें लेकर कार्यालय आते हैं,और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
#जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित जनता दर्शन अवधि में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
#डीएम ने इस बात पर भी बल दिया कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर बड़ी उम्मीद के साथ मुख्यालय अथवा सरकारी कार्यालयों तक पहुंचता है।ऐसे में #अधिकारियों का दायित्व है कि वे संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ शिकायतों का निस्तारण कर आमजन का विश्वास अर्जित करें।
उन्होंने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के #गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा हीलाहवाली स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में वास्तविकता एवं #पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने को कहा।जिन प्रकरणों में जांच की आवश्यकता हो,उनमें शीघ्रता के साथ जांच प्रक्रिया पूर्ण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
#जनता दर्शन के दौरान,जिलाधिकारी ने एक-एक फरियादी की समस्याओं को सुना।गंभीर मामलों में उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
#जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग सहित सभी विभागीय अधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं मनोयोग से कार्य करें तथा जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Dainik Jagran

