आजमगढ़: पेट्रोल पम्प पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🚨

0 India100news

 


आजमगढ़: पेट्रोल पम्प पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🚨


थाना मुबारकपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पेट्रोल पम्प पर मारपीट और जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त किशन चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की राड भी बरामद की गई है।


जानकारी के अनुसार 15 मई को बरडीहा उर्फ गडेरूआ स्थित पेट्रोल पम्प पर अधिक पेट्रोल देने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शाम को आरोपी अपने 15-16 साथियों और एक महिला के साथ लाठी-डंडा व घातक हथियार लेकर पेट्रोल पम्प पहुंचा और कर्मचारियों पर हमला कर दिया।


बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति के सिर पर लोहे की राड से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।


 थाना मुबारकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को औझौली पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

#Azamgarh #Mubarakpur #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #PetrolPump #AttackCase #PoliceAction #AzamgarhNews #उत्तरप्रदेश #आजमगढ़ #मुबारकपुर #क्राइम_न्यूज #पुलिस_कार्रवाई #Breaking

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.