प्रयागराज के तीन बड़े कोचिंग संस्थान प्रशासन ने बंद कर दिये...—
टारगेट विद रवि तिवारी,
एग्जामपुर (विवेक सर)
सुपर क्लाइमैक्स (मारूफ सर)
जो सालों से हज़ारों युवाओं का भविष्य संवार रहे थे, वे अचानक रातों-रात "अवैध" और "अनधिकृत" घोषित कर दिए गए।
गज़ब की बात यह है कि जब तक ये संस्थान चुपचाप छात्रों को पढ़ा रहे थे, तब तक सरकारी तंत्र कुंभकरणी नींद में सोया हुआ था,
लेकिन जैसे ही इन शिक्षकों ने युवाओं के हक़ में UPSI, लेखपाल और SSC GD जैसी भर्तियों में हुए पेपर लीक और कुव्यवस्था पर भर्ती बोर्ड से तीखे सवाल पूछना शुरू किए,
प्रशासन की नींद अचानक टूट गई और उन्हें इन संस्थानों में गैर-कानूनी गतिविधि नज़र आने लगी।
साफ ज़ाहिर है कि यह कार्रवाई किसी नियम-कायदे को लागू करने के लिए नहीं, बल्कि सिस्टम की कमियों पर सवाल उठाने वाली मुखर आवाज़ों को डराकर दबाने के लिए की गई है।
भर्ती बोर्ड से 10 जून तक जायज़ सवालों के जवाब मांगे गए थे, लेकिन जवाब देने के बजाय सवाल पूछने वालों के दफ्तरों पर ही ताला जड़ दिया गया।
और अगर 10 जून तक इन सवालों के जवाब नहीं मिले, तो पूरे देश के शिक्षक 12 जून को इको गार्डन से अपना आंदोलन शुरू करेंगे।

