रक्सौल सीडीपीओ कार्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र से सेविका बहाली का बड़ा खुलासा!
*
अमृता कुमारी के पास नहीं हैं हरियाणा का प्रमाण पत्र की मूल प्रति
**
महिला पर्यवेक्षिका सीमा कुमारी नियमों को अनदेखा कर की थी चयन
रक्सौल में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 224 की सेविका बहाली को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। P Bharat News की टीम उस व्यक्ति तक पहुंची, जिसने दावा किया कि नेपाल की रहने वाली अमृता कुमारी के लिए हरियाणा राज्य से फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने की डील ₹35,000 में तय हुई थी। इसमें ₹15,000 अग्रिम और ₹20,000 मूल प्रमाण पत्र मिलने के बाद देने की बात सामने आई है।
***
मामले में नया मोड़ तब आया जब मेधा सूची में दूसरे स्थान पर रही आवेदिका प्रतिमा कुमारी ने फर्जी डिग्री और गैर मान्यता का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन बाद में उसने अपनी शिकायत वापस ले ली। अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस के पीछे कोई बड़ी डील हुई या कोई दबाव?
****
इस पूरे मामले में रक्सौल सीडीपीओ कार्यालय भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि संबंधित पदाधिकारियों, महिला पर्यवेक्षिका और कर्मचारियों को जानकारी होने के बावजूद अमृता कुमारी का नियोजन कर दिया गया।बिना प्रमाण पत्र के सत्यापन के मानदेय और अन्य लाभ कैसे दिए गए, यह भी जांच का विषय बन गया है।
*****
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक मामला नहीं, बल्कि कई फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर पैसे के लेनदेन से बहाली की गई है। अब एक-एक कर सभी मामलों के उजागर होने की आशंका है।
******
जनहित में जारी अगर आपके वार्ड या पंचायत में भी है इस प्रकार का मामला तो दिए गए व्हाटशॉप नंबर 090691 82783 पर साक्ष्य दे हम बनेंगे आपकी आवाज
#Raxaul #Anganwadi #BiharNews #CDPO #Motihari #BreakingNews #Bihar #LocalNews #AnganwadiIssue #RaxaulNews

