शाहजहांपुर के निगोही में तीन घरों में चोरी, #लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर चोर फरार, दो परिवार बाहर थे *****

0 India100news


 ***** शाहजहांपुर के निगोही में तीन घरों में चोरी, #लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर चोर फरार, दो परिवार बाहर थे *****


#शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने तीनों घरों से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। इनमें से दो मकानों के परिवार बाहर थे, जिनके लौटने के बाद ही चोरी हुए सामान का सही आकलन हो पाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


यह घटना निगोही नगर पंचायत के मोहल्ला रामनगर बगिया और गांधीनगर में हुई। रामनगर #बगिया निवासी संजीव शर्मा के घर देर रात चोरों ने धावा बोला। घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित संजीव शर्मा ने निगोही थाने में घटना की तहरीर दी है।


इसी #मोहल्ला रामनगर बगिया में प्रेमपाल मौर्य के मकान का ताला तोड़कर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। प्रेमपाल अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में मजदूरी करते हैं। पड़ोसियों से फोन पर सूचना मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने के बाद ही चोरी हुए सामान का सही आकलन हो सकेगा।


इसके अतिरिक्त, मोहल्ला गांधीनगर निवासी फूलबाबू के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। फूलबाबू के परिजनों ने भी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें एक तहरीर मिली है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


बता दें कि लगभग 20 दिन पहले भी नगर के कई घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन ताजा वारदातों ने क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


#सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि, तीन मकानों में चोरी हुई है। अभी एक तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।


Dainik Bhaskar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.