पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद खान।

0 India100news

 


पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद खान।

==================================

निगोही। शाहजहांपुर। रविवार को क्षेत्रीय मीडिया हाउस एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार वर्मा के प्रतिष्ठान पर आल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न हुई। वरिष्ठ पत्रकार नासिर अली की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन कियागया। इस बैठक में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद खान उर्फ गुड्डू का सभी पत्रकारों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर पत्रकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है संगठन के वरिष्ठ पत्रकार मदनलाल वर्मा ने भी बैठक में अपने विचार रखें और उन्होंने कहा हम सभी लोगों को आपसी भाईचारे बनाए रखें । एविडेंस के आधार पर खबर को प्रकाशित करें जिसमें प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल ना खड़े हो और मुसीबत में एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। वरिष्ठ पत्र का नासिर अली दुजाराम वर्मा आनंद राजपूत अतुल मिश्रा अशोक वर्मा अभिनव प्रताप सिंह रजत पांडे नीरज पांडे सहित क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.