जनता दर्शन में लीवर सिरोसिस पीड़ित परिवार को डीएम ने दिलाई राहत

0 India100news

 



जनता दर्शन में लीवर सिरोसिस पीड़ित परिवार को डीएम ने दिलाई राहत 


शाहजहांपुर। जनता दर्शन में पहुंचे लीवर सिरोसिस से पीड़ित युवक विनीत कुमार मौर्य के परिवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बड़ी राहत दिलाई। डीएम के निर्देश पर मरीज की पत्नी का तत्काल राशन कार्ड बनवाया गया, जिससे आयुष्मान कार्ड जारी कराने की प्रक्रिया शुरू हो सकी। बताया गया कि विनीत कुमार मौर्य इस समय बरेली के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार ने जनता दर्शन में पहुंचकर जिलाधिकारी से सहायता की गुहार लगाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तेजी से कराई जा रही है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद मरीज को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर मरीज को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

DM Shahjahanpur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us