भारतीय किसान यूनियन (भानू एवं किसान क्रांति दल)के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान दी प्रशासन को चेतावनी

0 India100news

 भारतीय किसान यूनियन (भानू एवं किसान क्रांति दल)के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान दी प्रशासन को चेतावनी

आगरा,


किसानों पर मुकदमे दर्ज करने से बाज आए पुलिस प्रशासन। लोकतंत्र का तमाशा बना दिया है सरकार और अधिकारियों ने। स्मार्ट मीटरों को लगाने से पहले क्या जनता से पूछा गया।हर मामले में सरकार और अधिकारियों की मनमानी तो नहीं चलेगी। देश के अन्नदाता और मालिक के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराना बेहद शर्मनाक और दुखद है।ऐसे निकम्मे और भ्रष्ट अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए जो अपने बाप और भाई तथा माताओं बहनों के खिलाफ बड़ी आसानी से मुकदमा दर्ज करा देते हैं।यू पी में अनेकों जगह किसानों और महिलाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए गए हैं।यदि किसानों ने स्मार्ट मीटरों का विरोध करके अपराध किया है तो हमें विना पूछे और विना सहमति के स्मार्ट प्री पेड मीटरों को लगाकर सरकार और अधिकारियों ने भी अपराध किया है उनके खिलाफ भी नियमानुसार मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। क्योंकि लोकतंत्र में कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। आगरा में थाना एत्मादपुर पुलिस ने छलेसर क्षेत्र के किसानों और सिस्टम सुधार संगठन के नेता अंशुमान ठाकुर सहित तमाम किसानों के खिलाफ अधिकारियों की नाकामियों का विरोध करने पर मुकदमे दर्ज करा दिए गए हैं। मैं पुलिस कमिश्नर आगरा और अन्य विभागों के अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि वे ऐसे कोई काम करने से परहेज़ करें जिससे कि जनता में आक्रोश फैले और जनता सड़कों पर उतरने को बाध्य हो।हम चाहते हैं कि किसान नेता अंशुमान ठाकुर सहित जितने भी किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं,आप गंभीरता पूर्वक संज्ञान लें और सभी मुकदमों को अविलंब खारिज कराने का कष्ट करें।ताकि जनता के बीच पुलिस प्रशासन और सरकार की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और शांति व्यवस्था कायम बनी रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.