गौसंरक्षण केंद्र में बदहाल व्यवस्थाएं देख सीडीओ सख्त, गंदगी और जलभराव पर जताई नाराजगी

0 India100news

 


गौसंरक्षण केंद्र में बदहाल व्यवस्थाएं देख सीडीओ सख्त, गंदगी और जलभराव पर जताई नाराजगी


शाहजहांपुर। विकास खंड भावलखेड़ा स्थित वृहद गौसंरक्षण केंद्र सल्लिया में अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने गुरुवार को गौसंरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में जगह-जगह जलभराव, गोबर के ढेर और फैली गंदगी देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।


सीडीओ ने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई की खराब स्थिति से संरक्षित गौवंशों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान गौवंशों के लिए हरे चारे की कमी भी पाई गई। इस पर सीडीओ ने जिम्मेदार कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराने और पशुओं की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा गौसंरक्षण केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल चालू कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए, ताकि गौवंशों को बेहतर संरक्षण और सुविधाएं मिल सकें।

#reelsvideo #viralvideochallenge #highlight

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us