सीएम योगी को धमकी देने के मामले में नगर पालिका जलालाबाद का संविदा कर्मी गिरफ्तार, सगाई टूटने पर रची थी साजिश**

0 India100news


 **सीएम योगी को धमकी देने के मामले में नगर पालिका जलालाबाद का संविदा कर्मी गिरफ्तार, सगाई टूटने पर रची थी साजिश**


शाहजहाँपुर/प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने शाहजहाँपुर के नगर जलालाबाद निवासी नितेश कटियार को गिरफ्तार किया है. आरोपी नगर पालिका परिषद जलालाबाद में संविदाकर्मी के पद पर कार्यरत है। प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने से हड़कंप मच गया था. यह पोस्ट मऊआइमा निवासी पवन कुमार चौरसिया के व्हाट्सएप नंबर से की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि पवन ने अपनी बहन की शादी के लिए मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई थी. इसी दौरान शाहजहाँपुर जनपद के जलालाबाद नगर निवासी नितेश कटियार से रिश्ते की बात चली थी। बाद में सहमति न बनने पर रिश्ता टूट गया। पुलिस के अनुसार, इसी नाराजगी में आरोपी नितेश कटियार ने बदला लेने के लिए पवन कुमार को फंसाने की साजिश रची. उसने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर उसमें पवन का नंबर टैग कर दिया। साइबर टीम की तकनीकी जांच और मोबाइल डेटा की मदद से पुलिस असली आरोपी तक पहुंच गई. गुरुवार शाम मऊआइमा पुलिस ने आरोपी नितेश कटियार को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


#JanMorcha #Shahjahanpur #Prayagraj #UPPolice #CyberCrime #UPNews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us