विधायक का पत्र भी बेअसर, दो साल से खुदी पड़ी सड़क पर कीचड़ में चलने को मजबूर ग्रामीण

0 India100news

 


विधायक का पत्र भी बेअसर, दो साल से खुदी पड़ी सड़क पर कीचड़ में चलने को मजबूर ग्रामीण 


शाहजहांपुर : विकास खंड भावलखेड़ा की ददरौल विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सरौरा में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव का एक प्रमुख रास्ता करीब दो वर्षों से खुदा पड़ा है, लेकिन तमाम शिकायतों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। हालत यह है कि ग्रामीणों को रोजाना कीचड़ और जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान से सड़क बनवाने की मांग की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। समस्या बढ़ने पर ग्रामीणों ने ददरौल विधायक से मुलाकात कर शिकायत की। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को पत्र भेजकर सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। बरसात और पानी भरने से रास्ता दलदल में तब्दील हो चुका है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न बनने से आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की मनमानी के चलते विकास कार्य ठप पड़े हैं और अधिकारियों के निर्देशों का भी पालन नहीं हो रहा। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके।

Shahjahanpur Cdo 


Arvind Kumar Singh शिव भक्त हरजीत सिंह



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us