*शिकायत पर जिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश, समझौते की फिराक में लेखपाल*
-- मुआवजे की मांग पर फर्जी आख्या लगाने का मामला --
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी एक किसान महिला सहित कई किसानों ने बैमोसम हुई बारिश से छतिग्रस्त गेहूं की फसल के हुए नुकसान का मुआवजा दिलाएं जाने की मांग जनसुनवाई पोर्टल पर की गई थी जिसपर क्षेत्र में तैनात लेखपाल द्वारा बिना मौका मुआयना कर शिकायत पर फर्जी आख्या लगा दी गई और गवाह के हस्ताक्षर भी खुद बना लिए। जिसकी शिकायत किसान ने शाहजहांपुर जिला अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह से की थी शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने के लिए कहा जांच के निर्देश होने के बाद किसानों का कहना है कि लेखपाल समझौते की फिराक में लगा हुआ है और लोगो से मिलकर शिकायत वापस लेने की बात कर रहा है।

