माननीय के #व्यक्तित्व में एक और उपलब्धि का अध्याय जुड़ गया अब उन्हें #उत्कृष्टता का सम्मान भी प्राप्त हो गया है। यह निस्संदेह जनपद के लिए #गौरव का विषय है। किन्तु इसी के साथ एक स्वाभाविक प्रश्न जनमानस के मन में उठता है कि क्या यह उत्कृष्टता कभी हमारे नगर की #सड़कों, #यातायात व्यवस्था और नगर #निगम की कार्यप्रणाली में भी #परिलक्षित होगी? कहने को तो यह नगर निगम है, परंतु वर्तमान हालात कई स्थानों पर #ग्राम #पंचायत से भी बदतर प्रतीत होते हैं। #मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है, और व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार अभी दूर की #कौड़ी नजर आता है। जनसामान्य की अपेक्षा है कि #माननीय की दृष्टि इन समस्याओं की ओर भी समान रूप से आकर्षित हो। विशेष रूप से #लोहारों वाला चौराहा इन दिनों अपनी #बदहाली पर स्वयं #विलाप करता प्रतीत हो रहा है। नाला निर्माण से पूर्व जितनी #कठिनाइयाँ नहीं थीं, उससे कहीं अधिक समस्याए निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद उत्पन्न हो गई हैं। सड़कों पर फैली #मिट्टी के अंबार ने राहगीरों और स्थानीय निवासियों का जीवन दूभर कर दिया है मानो अनचाहा मुफ्त का #पाउडर हर ओर बिखरा हो। हालाँकि माननीय द्वारा निर्माण कार्य को मंगलवार तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, और वह समयसीमा अब निकट ही है। ऐसे में नगरवासी आशान्वित हैं कि केवल घोषणाओं तक ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी उत्कृष्टता का स्वरूप शीघ्र ही दिखाई देगा।
फिलहाल तो स्थिति यही कहती है जय-जयकार जारी है, और जनता प्रतीक्षा में है।
@highlight

