Bareilly News: संदिग्ध हालात में गर्भवती विवाहिता की मौत, घर में मिला शव; एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

0 India100news


 Bareilly News: संदिग्ध हालात में गर्भवती विवाहिता की मौत, घर में मिला शव; एक साल पहले किया था प्रेम विवाह


बरेली के गांव चौबारी में विवाहिता वंदिता का शव बुधवार को घर में पड़ा मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है


बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के गांव चौबारी में संदिग्ध हालात में विवाहिता वंदिता की मौत हो गई। पिता ने बेटी के ससुराल वालों और पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। वंदिना गर्भवती थी। एक साल पहले ही वंदिता ने प्रेम विवाह किया था। कैंट थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


मिलक मझारा निवासी कृष्णपाल ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी वंदिता का प्रेम विवाह करीब एक साल पहले चौबारी निवासी आकाश से हुआ था। कृष्णपाल का आरोप है कि ससुराल वाले वंदिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे। 


बुधवार सुबह करीब सवा तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी गर्भवती बेटी की हत्या कर दी गई है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने आकाश, जगदीश, रूपदेई, विजय, उमेश और सचिन सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

#आपका_अपना_शहर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.