क्या जनता इस बार “कोठी” को करेगी पसंद? 135 विधानसभा सीट पर सपा में बढ़ी अंदरूनी चुनौती

0 India100news


 क्या जनता इस बार “कोठी” को करेगी पसंद? 135 विधानसभा सीट पर सपा में बढ़ी अंदरूनी चुनौती 


शाहजहांपुर : 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर 135 विधानसभा सीट का राजनीतिक माहौल अभी से गर्माने लगा है। समाजवादी पार्टी के भीतर दावेदारों की सक्रियता ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती मजबूत चेहरे के चयन के साथ अंदरूनी समीकरण साधने की मानी जा रही है।


सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां लगातार संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों के जरिए वह अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। वहीं पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद भी क्षेत्र में पुराने जनाधार और प्रभावशाली संपर्कों के चलते प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 135 विधानसभा सीट पर सपा के लिए राह आसान नहीं होगी। पार्टी के भीतर बढ़ती दावेदारी आने वाले समय में समीकरण बदल सकती है। ऐसे में टिकट वितरण को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।


क्षेत्र में अब यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि जनता इस बार “कोठी” की राजनीति को कितना स्वीकार करेगी। चुनावी रण में कौन सा चेहरा जनता के बीच सबसे ज्यादा भरोसा बना पाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us