लखीमपुर-खीरी में मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने सीओ से लगाई गुहार *ब्यूरो रिपोर्ट असगर अली लखीमपुर-खीरी*

0 India100news

लखीमपुर-खीरी में मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने सीओ से लगाई गुहार

*ब्यूरो रिपोर्ट असगर अली लखीमपुर-खीरी* 


लखीमपुर-खीरी के तिकुनिया क्षेत्र के भेडौरी गांव में घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता शीलू अवस्थी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सीओ निघासन को तहरीर देकर न्याय की मांग की है।

बताया गया कि 10 मार्च की शाम कुछ लोग जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया, जबकि विपक्षी पक्ष ने उल्टा उन पर ही केस दर्ज करा दिया है।


फिलहाल मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.