*12 फरवरी 2026 से लापता कालीचरण नहीं लगा अभी तक कोई सुराग,पुलिस प्रशासन खोज करने में हो रहा नाकाम ,CO मितौली यादुवेंद्र सिंह ने एक सप्ताह में ढूंढ निकाले गए ऐसा दिया था आश्वासन।*
खीरी जनपद के ग्राम जहां नगर थाना मैगलगंज
क्षेत्र से 12 फरवरी 2026 रात 12 से लापता कालीचरण मामले में पुलिस ने अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं जुटा पाई है मामला और गर्माता जा रहा है लापता कालीचरण मामले में एक महिला की पुलिस हिरासत में पिटाई का मामला सामने आया था जिसमे सिख समुदाय , व किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव द्वारा थाना मैगलगंज अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया था जिसमे सिख समुदाय के लोगो ने पुलिस प्रशासन पर महिला को पुलिस हिरासत में रख कर उसके साथ पुलिस द्वारा मार पीट का आरोप लगाया था जिसमे प्रशासन ने मामले में गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी औरंगाबाद को निलंबित कर दिया था,फिर भी सिख समुदाय को शांत नही रहा लगाए गए महिला के आरोप किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव मैगलगंज थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह पर कार्यवाई की मांग की प्रशासन ने किसानों की सहमति जताई और जांच शुरू करवा दी मैगलगंज SHO को लाइन हाजिर करवा दिया गया प्रशासन द्वारा ये बड़ी कार्यवाई की गई थी लेकिन इतना सब हो जाने के बाद भी कालीचरण पुत्र नरपत का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई पुलिस ।
*CO मितौली यादुवेंद्र सिंह यादव ने एक सप्ताह में ढूंढ* *निकाले का लिया था समय ,समय खत्म यादव समाज करेगा बड़ा आंदोलन जिसका जिम्मेदार प्रशासन ।*
*
सूत्रों - कालीचरण मामले में एक नया मोड़ सामने आ रहा है CO साहब द्वारा एक सप्ताह तक का समय लिया था लेकिन पुलिस प्रशासन कालीचरण का पता लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है समय खत्म हो गया लेकिन कालीचरण पुत्र नरपत का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला जिसके लेकर भारतीय किसान यूनियन के सम्राट जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष संदीप सोनू क्षत्रिय मितौली उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा अवगत कराया गया की प्रशासन की तरफ से दिया गया समय 25 मार्च को खत्म हो रहा है अगर जल्द कालीचरण का पता नहीं लगा पाई तो भारतीय किसान यूनियन सम्राट अपने हजारों किसानों व यादव समाज के लोगो के साथ मैगलगंज थाने पर 27 मार्च को सुबह 11 बजे एक विशाल धरना प्रदर्शन करेगा जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
