ममता को किया शर्मसार, बच्चों की हत्या कर भागी प्रेमी संग
मुजफ्फरनगर। शायद इससे ज्यादा शर्मनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना और कोई नहीं हो सकती। एक मां… जिसने ममता के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। एक मां… जिसने अपने प्रेम की राह में सबसे बड़ी रुकावट अपने ही मासूम बच्चों को समझा। यहां भोपा थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली तालिब अली निवासी वसीम की सात साल पहले मुस्कान से दूसरी शादी हुई थी। वसीम चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम करता है। गांव में पत्नी मुस्कान पांच वर्षीय बेटे अरहान और 12 माह की अनाया के साथ रहता थी। इसी दौरान मुस्कान का अवैध संबंध गांव के ही एक युवक से हो गया। बताते हैं कि इसी युवक के कारण उसने वसीम को परिवार से अलग करवाया और दूसरे मकान में रहने लगी। वसीम की गैरमौजूदगी में प्रेमी अक्सर घर आता और दोनों अय्याशी करते। इस अय्याशी में अब उसके दोनों बच्चे बाधा बनने लगे। इस पर उसने खौफनाक साजिश रच डाली। बच्चों को चाय में जहर देकर पिला दिया। बताया जा रहा है कि मुस्कान का अपने ही बुआ के बेटे जुनैद से पिछले ढाई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे। मगर जब बात शादी की आई, तो जुनैद ने साफ कह दिया—वह मुस्कान से तो शादी करेगा, लेकिन उसके दो बच्चों को नहीं अपनाएगा। बस फिर क्या था… मां का दिल नहीं, एक साजिशी दिमाग जागा। ममता की आंखों पर प्रेम का ऐसा पर्दा पड़ा कि उसने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, जुनैद ने मुस्कान को गेहूं में रखने वाली खतरनाक कीटनाशक गोलियां दीं और चाय में मिलाकर पिला दी। योजना बनाई गई बच्चों को ज़हर देकर मार डालो, और फिर नए जीवन की शुरुआत करो। मुस्कान ने पहले अपने 5 साल के बेटे अहान और 1 साल की बेटी इनाया को चाय-ब्रेड खिलाया, और उसके बाद कुछ ही घंटों में दोनों मासूम इस दुनिया से रुख्सत हो गए। कभी जिन्हें मां की गोद सबसे महफूज़ जगह लगती थी, वही गोद उनके लिए मौत का सामान बन गई। इस दिल दहलाने वाले हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग यही कह रहे है। जिसने ममता का गला घोंट दिया, उसके लिए कोई भी सजा कम है। फांसी भी इस जुर्म के सामने छोटी नजर आती है। कानून भले अपनी प्रक्रिया में समय ले, लेकिन समाज ने तो मुस्कान और जुनैद को पहले ही दोषी करार दे दिया है।