. श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा*

श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा*

India100news

 


**श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा***


*** 30 अप्रैल बुधवार को सुबह 10 बजे सीता की मठिया से निकलेगी शोभायात्रा ***


शाहजहाँपुर। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य शोभा यात्रा 30 अप्रैल दिन बुधबार समय प्रातः 10 बजे स्थान उदासीन अखाडा बडी संगत निकट सीता मठिया छोटा चौक से प्रारम्भ होगी। इससे पूर्व ब्राहम्ण समाज कार्यालय पर भगवान परशुराम जी का अभिषेक एवं वस्त्र अलंकरण तथा यज्ञ आयोजित किया जायेगा। शोभा यात्रा में सबसे आगे भगवान परशुराम जी की पतिमा एवं ज्योति उसके पीछे साधू सन्यासी शंख ध्वनि करते हुए 251 मन्दिर के पुजारी के बाद सैकडों महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए चलेगी।

चंदौंसी से आया ढोल मजीरा बाद्य यंत्र जिसके बाद भगवान परशुराम जी का रथ उसके पीछे भगवान परशुराम माता पिता का रथ जिसके पीछे भगवान शिव जी का परिबार आचार्य चाणक्य महाश्रृषि दधिचि राधा कृष्ण राम दरबार के साथ रथ पर बनारस से पधारे परम पूज्य संत आचार्य प्रशान्त प्रभु जी महाराज एवं 30 फिट ट्राला पर डीजे एक छोटा डीजे और रामदरबार के आगे बाहुबली हनुमान जी शोभा यात्रा में शोभायमान होगे। नगर में जगह जगह आमजनमानस द्वारा सीता मठिया कोतवाली कच्चे कटरा मोड बनखंडी नाथ मन्दिर घण्टाघर बहादुर गंज चौराहा आर्य महिला चौराहा सदर बाजार पर सूक्ष्म जल पान एवं पुष्प वर्षा शोभायात्रा का स्वागत आदि किया जायेगा। तदुपरान्त जलूस में सम्मिलित लोगो के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन गाँधी हाल में परम पूज्य आचार्य प्रशान्त प्रभू जी महाराज जी द्वारा भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला जायेगा। प्रेसवार्ता में पंडित डाक्टर विजय पाठक पूर्व एमलसी संजय मिश्रा हरीशरण बाजपेई ब्राहम्ण नेता कनुप्रिया पुनीत त्रिवेदी अवधेश दीक्षित श्रीदत्त शुक्ला कौशल किशोर मिश्रा विश्वदीप अवस्थी जितेन्द्र नाथ तिवारी राजकमल बाजपेई सुशील दीक्षित रवि मिश्रा दीपक शर्मा नीरज बाजपेई आदि लोग उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top