#कौन कौन इन #टूटी #सड़कों से #परेशान है #कमेंट्स कर बताए


**मंत्री से लेकर संतरी, डीएम से चपरासी तक गुजरते हैं, फिर भी नहीं दिखते गड्ढे**


--कचहरी ओवरब्रिज की जर्जर सड़क से राहगीर परेशान, जिम्मेदारों की नजरें बनीं अनजान


शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी शाहजहांपुर में कचहरी ओवरब्रिज ऐसी जगह पर बना है, जहां से मंत्री से लेकर संत्री और डीएम से लेकर चपरासी तक रोजाना गुजरते हैं। इसके बावजूद पुल पर बने बड़े-बड़े गड्ढे जिम्मेदारों को नजर नहीं आ रहे हैं। गड्ढों के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हादसे का खतरा भी बना हुआ है।

खास बात यह है कि जिलाधिकारी प्रतिदिन अपने आवास से कार्यालय आने-जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का कार्यालय राज भवन भी इसी मार्ग के किनारे है। मंत्री भी अक्सर इसी रास्ते से गुजरते हैं। वहीं सड़क निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाले लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी इसी मार्ग से रोजाना आवागमन करते हैं। कचहरी ओवरब्रिज के आसपास जिला पंचायत अध्यक्ष, सहकारी बैंक के चेयरमैन समेत कई जनप्रतिनिधियों के आवास भी हैं। यानी इस सड़क से गुजरने वालों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की कमी नहीं है। इसके बावजूद सड़क की बदहाली दूर नहीं हो पा रही है। महंगी और आरामदायक गाड़ियों से गुजरने वाले जिम्मेदारों को शायद सड़क के गड्ढों का उतना एहसास नहीं होता, जितना बाइक और ई-रिक्शा से सफर करने वाले आम लोगों को होता है। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों का कहना है कि पुल पर बने गड्ढों से वाहन निकालना मुश्किल हो रहा है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो जाती है। सवाल यह है कि जब इसी सड़क से जिले के आला अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी रोजाना गुजर रहे हैं तो आखिर कचहरी ओवरब्रिज के गड्ढे कब दिखाई देंगे और इनकी मरम्मत कब होगी। 

#खबर अच्छी #जनहित की लगे तो #शेयर अवश्य #करे

धन्यवाद जय हिन्द

DM Shahjahanpur

MYogiAdityanath

Suresh Kumar Khanna

Arvind Kumar Singh

Nagar Ayukt Shahjahanpur

Nagar Nigam Shahjahanpur

Admfr Shahjahanpur

Tanveer Khan

Anand Gupta

Pandit Rajneesh Mishra Osho

Post a Comment

और नया पुराने