🔴मंदिर के पीछे चल रही थी अफीम की डील, 270 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर दबोचे
➡️शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 270 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे अफीम की सप्लाई के लिए पहुंचे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर अनुराग (21) निवासी नूरपुर कजरी और आकाश (24) निवासी तारीन जलालनगर को सुबह करीब 8:59 बजे दबोच लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 270 ग्राम अफीम, हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 1000 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में सदर बाजार थाने में मु0अ0सं0 502/26, धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी आकाश का पूर्व में भी धारा 354 भादवि और पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
शाहजहाँपुर पुलिस UP Police मनरेगा मजदूर संघ कलान शाहजहांपुर समाचार Lakhimpur Kheri गोविंद अवस्थी खबर शाहजहांपुर Kgn India News खबर मिर्जापुर कलान पुवायां खबर Krishna Raj Rajivkumar Kumar

एक टिप्पणी भेजें