*SIR-2026 को लेकर जिला कांग्रेस की समीक्षा बैठक, चयनित 25 बूथों पर विशेष फोकस का निर्णय*
Ambala Culture news
*अंबाला, 20 सितंबर 2026*
जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला शहर द्वारा SIR-2026 के संबंध में दूसरी समीक्षा बैठक Hotel A P Residency, Ambala में *जिला कांग्रेस कमेटी के अंबाला शहरी प्रधान पवन अग्रवाल जी की अध्यक्षता* में आयोजित की गई। बैठक में *माननीय सांसद श्री वरुण चौधरी जी एवं माननीय विधायक चौधरी निर्मल सिंह जी* के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया। बैठक में *BLA-1 गुलज़ार सिंह जी, SIR इंचार्ज अंबाला शहर एवं संगठन महासचिव मिथुन वर्मा एडवोकेट, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा चयनित बूथों से संबंधित वार्ड इंचार्ज एवं कांग्रेस कार्यकर्ता* उपस्थित रहे।
बैठक में दिनांक 09 सितंबर एवं 16 सितंबर 2026 को आयोजित SIR संबंधी बैठकों में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए अंबाला शहर के सभी 271 बूथों से प्राप्त बूथवार डाटा का विश्लेषण किया गया। समीक्षा के बाद ऐसे 25 बूथों को चिन्हित किया गया, जहां अपेक्षाकृत अधिक संख्या में मतदाताओं से संबंधित दस्तावेज/रिकॉर्ड का कार्य लंबित है।
*जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल* ने कहा कि SIR-2026 से संबंधित कार्य को गंभीरता, जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्ड इंचार्ज, जिला एवं ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी तथा स्थानीय कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वय बनाकर कार्य करें और मतदाताओं को SIR प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि मिथुन वर्मा SIR इंचार्ज अंबाला शहर के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सभी वार्ड इंचार्जो की नियुक्ति की गई ओर सभी वार्ड इंचार्जो ने अपनी अपनी जिम्मेवारी समझते हुए वोटर्स तक पहुंच कर उन्हें BLO के पास डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करवाने में हर संभव मदद ओर सहयोग प्रदान करी।
*BLA-1 गुलज़ार सिंह* ने बैठक में SIR की वर्तमान कार्यप्रगति की समीक्षा की तथा वार्ड इंचार्जों को अपने-अपने बूथों पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
*SIR इंचार्ज अंबाला शहर एवं संगठन महासचिव मिथुन वर्मा एडवोकेट* ने बताया कि वार्ड इंचार्जों के द्वारा उपलब्ध करवाए गए 271 बूथों से प्राप्त डाटा के तुलनात्मक विश्लेषण के आधार पर 25 बूथों को प्राथमिकता के लिए चयनित किया गया है। इन बूथों के वार्ड इंचार्ज स्थानीय कांग्रेस साथियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से संबंधित मतदाताओं तक पहुंच बनाएंगे। जहां आवश्यक होगा, मतदाताओं को SIR प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में नियमानुसार जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी वोटर्स के हक की लड़ाई हमेशा से लड़ती आई है। कांग्रेस पार्टी अंबाला में वोटर की वोट को बचाने के लिए हर संभव मदद, कोशिश ओर प्रयास करती रहेगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि चयनित 25 बूथों पर विशेष रूप से कार्य करते हुए प्रत्येक बूथ की प्रगति का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। वार्ड इंचार्ज नियमित रूप से प्रगति की जानकारी SIR इंचार्ज एवं BLA-1 को उपलब्ध करवाएंगे तथा आगामी समीक्षा बैठक में 25 चयनित बूथों की बूथवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि मतदाताओं को SIR प्रक्रिया के संबंध में सही एवं आधिकारिक जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार उन्हें संबंधित निर्वाचन अधिकारियों/BLO द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।
बैठक के अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल जी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए निर्धारित कार्ययोजना को जिम्मेदारी और संगठनात्मक अनुशासन के साथ लागू करने का आह्वान किया।
बैठक में विशेष रूप से ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धीमान, हरजीत सिंह बब्बल, बलजिंदर सिंह, अशोक सोनी, रविंद्र गुप्ता, प्रदीप चावला गोल्डी, जरनैल सिंह, रविंद्र प्रजापति, राजपाल शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, मनमोहन शर्मा, मनीष अजमानी, किरणपाल राणा, रविकांत भारद्वाज, प्रदीप वर्मा, होरी लाल, वीरेंद्र, नछतर सिंह, नरेश कुमार उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें