***जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न***
---जिलाधिकारी ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
शाहजहांपुर, 19 सितंबर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ तहसील में आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस 9, समाज कल्याण 02, नगर निकाय 08, राजस्व 14 एवं विकास विभाग 02 कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र को सुनते हुए निर्देशित किया कि जिन शिकायतों में स्थलीय जांच अथवा फील्ड विजिट की आवश्यकता है, संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर तथ्यों की जांच करते हुए निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता के साथ-साथ निस्तारणकर्ता अधिकारी की उपस्थिति तथा मौके का जियो-टैग फोटो भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि शिकायतकर्ता को एक ही समस्या के लिए बार-बार शिकायत न करनी पड़े।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से संतुष्टि फीडबैक भी प्राप्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा,प्रभारी उपजिलाधिकारी जलालाबाद प्रियंका चौधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अवधेश राम, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
DM Shahjahanpur
शाहजहाँपुर पुलिस

एक टिप्पणी भेजें