हरदोई में घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा:एक गिरफ्तार, 2 नाबालिग संरक्षण में; जेवर और 4500 रुपए बरामद

 हरदोई में घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा:एक गिरफ्तार, 2 नाबालिग संरक्षण में; जेवर और 4500 रुपए बरामद



हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में घर में हुई चोरी का पुलिस ने शनिवार शाम 6 बजे खुलासा कर दिया। 24 घंटे में पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण और 4,500 रुपए नकद बरामद हुए हैं।


घर के ताले टूटे मिले, सामान था बिखरा


पुलिस के अनुसार, कमलपुर निवासी जलील पुत्र फज्जुल्ला ने 7 अगस्त को कछौना थाने में चोरी की तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 6 अगस्त को वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले।


अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सोने के आभूषण और नकदी गायब मिली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस


चोरी के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई और संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरिश पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम कमीपुर, थाना कछौना को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच में दो बाल अपचारियों की संलिप्तता भी सामने आई। दोनों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।


गहने और 4500 रुपए बरामद


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आरिश के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण और 4,500 रुपए नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।


पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar

Post a Comment

और नया पुराने