मुरैना कलेक्टर के आदेश के पालन में एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला मुरैना के निर्देशन में ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए ब्लॉक अंबाह क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण एवं सैंपलिंग कार्रवाई की गई।

0 India100news

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा समूल आइसक्रीम सेंटर, मुरैना रोड अंबाह से आइसक्रीम घोल के नमूने जांच हेतु लिए गए। वहीं धर्म सिंह डेरी, लहर रोड दिमनी से मिश्रित दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों पर कार्यरत कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई तथा खाद्य सामग्री को स्वच्छ तरीके से तैयार करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त थाना नगरा पुलिस द्वारा पकड़े गए दुग्ध वाहन के संबंध में खाद्य सुरक्षा टीम थाना नगरा पहुंची, जहां गवाहों की उपस्थिति में वाहन मालिक के नाम से मिश्रित दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया।

कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरीश राजौरिया शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.