युवती को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप, लाखों के जेवर और नकदी ले जाने की शिकायत

0 India100news


 युवती को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप, लाखों के जेवर और नकदी ले जाने की शिकायत


हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को बहला फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अम्बवापुर मजरा अस्योली निवासी श्रीराम पुत्र सुमेर ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री कुसमा 6 मई 2026 को अपनी दवा लेने हरदोई आई थी। इसी दौरान गांव बेहटा गोकुल निवासी शोभित पुत्र मातादीन उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया।


पीड़ित का आरोप है कि उनकी पुत्री अपने साथ घर से लगभग दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद भी ले गई है। परिजनों के अनुसार युवती का 22 मई को तिलक कार्यक्रम होना तय था और शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।


प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस घटना में रोहित पुत्र नरवीर और शिवम पुत्र अवधेश निवासी महेंद्र नगर पिहानी चुंगी का भी सहयोग रहा। आरोप है कि सभी लोग युवती और आरोपी युवक को वाहन से अपने साथ ले गए।


पीड़ित ने बताया कि मामले की सूचना लेकर वह शहर कोतवाली पहुंचे, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पुत्री की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us