Type Here to Get Search Results !

अमेठी में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान दिए गए भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है

India100news 0

 अमेठी में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान दिए गए भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। जामों ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा भोजन खराब होने की शिकायत के बाद प्रशासनिक कार्रवाई से मामले ने तूल पकड़ लिया है।


बताया जा रहा है कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सहित 13 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम ललन दुबे और अध्यापक ओम नारायण पांडेय ने मीडिया को बाइट दिया था। जिसमें से अध्यक्ष महोदय को सिर्फ नोटिस दिया गया है जबकि शिक्षक ओम नारायण पांडेय को निलंबित करते हुए बहादुरपुर से अटैच कर दिया गया है। इस संबंध में पीड़ित शिक्षक ने बताया कि मुझे अभी तक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है सिर्फ अखबारों के माध्यम से मुझे यह जानकारी मिली है कि मुझे सस्पेंड करते हुए अटैच कर दिया गया है।


आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी जामों शोभनाथ यादव ने संबंधित शिक्षक ओम नारायण पांडेय से फोन पर संपर्क कर मामले को शांत करने के लिए अपनी शिकायत वापस लेने और माफी मांगने का दबाव बनाया। माफी न मांगने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।



उधर तहसीलदार गौरीगंज की ओर से तहरीर देकर कुछ मीडिया कर्मियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता ठीक थी, इसके बावजूद उसे खराब बताकर अनावश्यक हंगामा किया गया, जिससे शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हुई है।


गौरतलब है कि जामों ब्लॉक में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण के दौरान भोजन को लेकर शिक्षकों ने विरोध जताया था, जिसके बाद यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us