हरदोई के 'सिंघम' की क्लास में कई थानेदारों के छूटे पसीने,कप्तान की 'क्लास' में उड़े होश
रिपोर्ट~ आलोक सिंह
#हरदोई/ पुलिस लाइन के
स्वर्ण जयंती सभागार में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब जिले के कप्तान अशोक कुमार मीणा ने सख्त रुख धारण कर लिया। महीने भर का हिसाब-किताब लेने बैठे एसपी साहब ने जब अपराध की फाइलें खोलीं, तो कई थाना प्रभारियों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।
क्या हुआ मीटिंग के 'अंदर'
फाइलें दबीं तो खैर नहीं: एसपी ने दो-टूक कह दिया जनता के शिकायती पत्रों को दबाकर बैठना भूल जाओ!" लंबित विवेचनाओं पर कप्तान ने ऐसी फटकार लगाई कि कई साहब बगलें झांकने लगे।यक्ष (YAKSH) ऐप का 'डिजिटल हंटर': अब बहानेबाजी नहीं चलेगी! यक्ष ऐप से लेकर कानून व्यवस्था तक, कप्तान ने हर पॉइंट पर पेंच कसे। साफ संदेश है—या तो काम होगा, या फिर कार्रवाई!
अपराधियों का 'फुल स्टॉप': जिले में चल रहे अभियानों की सुस्त रफ्तार पर एसपी ने साफ चेतावनी दी कि अपराधियों के साथ 'दोस्ती' नहीं, बल्कि 'दहशत' दिखनी चाहिए।मीटिंग खत्म होने के बाद सभागार से निकले पुलिस अफसरों के चेहरों की हवाइयां उड़ी हुई थीं। कप्तान की इस 'मासिक क्लास' ने महकमे में खलबली मचा दी है। अब देखना यह है कि इस फटकार के बाद जिले में अपराध कम होते हैं या सिर्फ पुलिस की भागदौड़ बढ़ती ardoi Police UP Police
