गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव के एक मंदिर में 16 वर्षीय प्रेमी अपनी 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर मंदिर में ही शादी करा दी।

0 India100news

यह शादी दोनों के परिजनों की मौजूदगी में कराई गई, जिसमें पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं किया गया। बिना पंडित के ही ग्रामीणों ने खुद शादी की रस्में पूरी कराईं। बुधनी बाजार स्थित मंदिर में हुई इस शादी में दोनों नाबालिगों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, वहीं 16 वर्षीय लड़के ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा।

घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और कई लोग अपने मोबाइल फोन पर वीडियो बनाते नजर आए। बिना पंडित और पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के हुई यह शादी अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस शादी समारोह के दो वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में 17 वर्षीय लड़की ग्रामीणों के कहने पर पहले लड़के को वरमाला पहनाती है, इसके बाद लड़का लड़की को वरमाला पहनाता है। फिर लड़का गांव वालों द्वारा लाए गए सिंदूर से लड़की की मांग सात बार भरता है। इसके बाद लड़की लड़के के पैर छूकर आशीर्वाद लेती है। ग्रामीणों ने यहीं से लड़की को लड़के के साथ भेज दिया।

गोंड़ा में बिना पंडित के ही ग्रामीणों ने खुद शादी की रस्में पूरी कराईं।

गोंड़ा में बिना पंडित के ही ग्रामीणों ने खुद शादी की रस्में पूरी कराईं।

शादी के दौरान दोनों नाबालिगों के परिजन और बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे।

खोडारे थाना अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि शादी किन परिस्थितियों में हुई और इसकी सच्चाई क्या है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us