दीपोत्सव 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक:* इस साल 5 नहीं 6 दिन का रहेगा दीपोत्सव, कार्तिक अमावस्या रहेगी दो दिन

India100news

 🆚*दीपोत्सव 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक:* 


इस साल 5 नहीं 6 दिन का रहेगा दीपोत्सव, कार्तिक अमावस्या रहेगी दो दिन


~~~~~~~~~

इस साल दीपावली की तारीख को लेकर पंचांग भेद हैं, क्योंकि कार्तिक मास की अमावस्या 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दो दिन रहेगी। इस वजह से दीपोत्सव 5 नहीं 6 दिन का रहेगा। 

इस साल कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे से शुरू हो जाएगी और अगले दिन यानी 1 नवंबर की शाम करीब 4.40 बजे तक रहेगी। कार्तिक अमावस्या की रात में लक्ष्मी पूजा करने की परंपरा है। इसलिए 31 अक्टूबर की रात लक्ष्मी पूजा करनी चाहिए, क्योंकि 31 की रात में ही अमावस्या तिथि रहेगी और 1 नवंबर की रात में कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। 


*29 अक्टूबर को धनतेरस*


मंगलवार, 29 अक्टूबर से दीपोत्सव शुरू हो जाएगा। इस दिन धनतेरस मनाई जाएगी। धनतेरस पर भगवान धनवंतरि जयंती भी मनाते हैं। धनतेरस की रात में यमराज के लिए दीपक जलाने की परंपरा है। इस तिथि पर देवी लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है।


*30 अक्टूबर को रूप चौदस*


बुधवार, 30 अक्टूबर को रूप चौदस मनाई जाएगी, इसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। इस दिन उबटन लगाने की परंपरा है। माना जाता है कि इस तिथि भगवान

Tags