*थाना सटई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर भैंस चोरों को किया गिरफ्तार, दो भैंस बरामद*
दो दिवस पूर्व फरियादी भगवत पिता बब्लू यादव उम्र 25 साल नि. ग्राम अतरार थाना सटई की दो नग भैसे कीमती करीब एक लाख रूपये चोरी संबधी रिपोर्ट पर थाना सटई में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था, क्षेत्रीय लोगों से चोरों के संबंध में सूचना एकत्र की गई। थाना सटई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो चोर
1. राजकुमार पटेल नि. भबुआ थाना राजनगर व
2. राजेन्द्र यादव नि. ढ़डारी थाना सिविल लाइन छतरपुर
को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया, चोरी हुई दो नग भैंस कीमत करीब 1 लाख रुपए बरामद की गई। संरक्षण हेतु स्थानीय व्यक्ति को उसकी स्वेच्छा से सुपुर्द किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही मे एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सटई उनि. दीपक यादव, उनि. कुलदीप सिंह जादौन चौकी प्रभारी पड़रिया, उनि. तिलक सिंह, प्र आर शुहैल हाशमी, आर. पंकज निरंजन ,आर. मुकेश यादव,आर. जितेन्द्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।